ममता ने की फ्लैट की पेशकश, शाहरुख ने लौटाया

कोलकाता: बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान ने आखिरकार साबित कर दिया कि लोग क्यों उनको बॉलीवुड का किंग कहते हैं. अपने राजा होने का परिचय देते हुए शाहरूख खान ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिये गये फ्लैट को वापस लौटा दिया है और साथ ही यह भी कहा है कि वह पश्चिम बंगाल के पर्यटन […]
उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि वह उन्हें अगर भाजा मछली खिलाती हैं तो यही उनके लिए इस विज्ञापन वाले वीडियो की फीस होगी. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इको पार्क के पास सृष्टि ग्रुप की ओर से वेस्टिन नामक प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, इस प्रोजेक्ट में ही लगभग 4000 वर्ग फीट क्षेत्रफल वाले फ्लैट को वह शाहरूख को देना चाहती थीं.
इस वेस्टिन प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया गया है, जिसमें पांच सितारा रेस्तरां, ऑफिस के जगह, वैश्विक स्तर का फिटनेस सेंटर के साथ ही हेलीपैड की भी सुविधा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




