ePaper

निर्भया कांड : बहादुर लड़की को ममता ने किया याद

Updated at : 16 Dec 2015 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
निर्भया कांड : बहादुर लड़की को ममता ने किया याद

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज जघन्य निर्भया सामूहिक बलात्कार की पीड़िता को याद किया. इस घटना ने 2012 में देश को हिला कर रख दिया था. बनर्जी ने ट्वीट किया कि जघन्य दिल्ली घटना के तीन साल पूरा होने पर निर्भया को याद कर रही हूं. हम उसकी क्षति की […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज जघन्य निर्भया सामूहिक बलात्कार की पीड़िता को याद किया. इस घटना ने 2012 में देश को हिला कर रख दिया था. बनर्जी ने ट्वीट किया कि जघन्य दिल्ली घटना के तीन साल पूरा होने पर निर्भया को याद कर रही हूं. हम उसकी क्षति की भरपाई नहीं कर सकते लेकिन सरकार को हर तरीके से उसके परिवार के साथ खड़ा रहना चाहिए.

तीन साल पहले आज के दिन दक्षिण दिल्ली में एक चलती हुयी बस में 23 वर्षीय एक लड़की पर एक किशोर सहित छह लोगों ने हमला किया था और उसके साथ बलात्कार किया था. निर्भया को सिंगापुर के अस्पताल ले जाया गया था लेकिन 13 दिन बाद 29 दिसंबर 2012 को उसकी मृत्यु हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola