नंदीग्राम में भाजपा की बैठक के दौरान हमले में दो घायल, चार लापता
Updated at : 02 Sep 2015 1:06 PM (IST)
विज्ञापन

नंदीग्राम(पश्चिम बंगाल) : ईस्ट मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में भाजपा की एक बैठक के दौरान किए गए हमले में दो व्यक्ति घायल हो गए और चार अन्य लापता हो गए. यह हमला कथित तौर पर सत्तारुढ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया था. बहरहाल, तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने कहा कि कल हुए हमले […]
विज्ञापन
नंदीग्राम(पश्चिम बंगाल) : ईस्ट मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में भाजपा की एक बैठक के दौरान किए गए हमले में दो व्यक्ति घायल हो गए और चार अन्य लापता हो गए. यह हमला कथित तौर पर सत्तारुढ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया था.
बहरहाल, तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने कहा कि कल हुए हमले में वह शामिल नहीं थे.
भाजपा के जिला सचिव सुकुमार दास ने आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ता कल होने जा रही भाजपा की एक अन्य बैठक के बारे में लोगों को बताने के लिए नंदीग्राम के तेखाली बाजार में बैठक कर रहे थे और उसी दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया.कल होने जा रही बैठक में अभिनय के क्षेत्र से भाजपा में आईं लॉकेट चटर्जी शामिल होंगी.
दास ने बताया कि हमले में दो व्यक्ति घायल हो गए जन्हिें नंदीग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चार अन्य व्यक्तियों का हमले के बाद से पता नहीं है. भाजपा ने घटना के संबंध में नंदीग्राम पुलिस थाने में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है.
जिला पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है और वह इस मामले को देखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




