मोदी की सुरक्षा को लेकर आइबी का अलर्ट, 15 अगस्त को आतंकी कर सकते हैं हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2015 1:23 AM
नयी दिल्ली/कोलकाता : इंटेलीजेंस ब्यूरो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. खुफिया ब्यूरो के अलर्ट में कहा गया है कि पांच आतंकी 15 अगस्त को लाल किले पर प्रधानमंत्री को निशाना बना सकते हैं. खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने कदम उठाना शुरू कर दिया है. आइबी […]
इस बीच, केंद्र सरकार से सूचना मिलने के बाद राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिये हैं. जंगल महल क्षेत्र के तीन जिले पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा व पुरुलिया की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है. रेल पुलिस को भी राज्य पुलिस ने सतर्क कर दिया है. खुफिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल में माओवादियों ने नयी कमेटी बना कर एक संगठन तैयार किया है. इस नयी कमेटी से जुड़े माओवादी स्वतंत्रता दिवस के पहले बंगाल में हमला करना चाहते हैं और इन लोगों ने इस बार महानगर को टारगेट बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










