सारधा चिटफंड घोटाला: मदन की ओर से आया ममता का नाम

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस से निलंबित राज्यसभा सदस्य कुणाल घोष सारधा मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लेते रहे हैं, लेकिन अब जेल में बंद परिवहन मंत्री मदन मित्रा ने अपने वकील के माध्यम से मुख्यमंत्री पर अंगुली उठायी है. गुरुवार को अलीपुर कोर्ट के कार्यवाहक जिला एवं सत्र न्यायाधीश लक्ष्मीकांत दास ने मित्रा की […]
मदन मित्रा ने ही लोगों को प्रभावित किया, इसके कारण सीबीआइ ने उन्हें गिरफ्तार किया. अधिवक्ता ने कहा, ‘लेकिन सारधा की पत्रिका ‘कलम’ की लांचिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिस्सा लिया था. उस कार्यक्रम में उन्होंने (ममता बनर्जी) भी इस कंपनी (सारधा) के हित में कई बातें लोगों के सामने कही थी, इसके बावजूद निवेशकों को प्रभावित करने का आरोप सिर्फ मदन मित्रा पर लगा. यही नहीं, सीबीआइ की जांच में असम के कुछ नेताओं व व्यापारियों का नाम जांच एजेंसी को मिले थे, जो सारधा प्रमुख सुदीप्त सेन से लाभान्वित हुए थे. लेकिन सीबीआइ ने सिर्फ मदन मित्रा को ही गिरफ्तार किया.’ मदन के वकील का कहना था कि उनका मुवक्किल 195 दिनों से जेल में है. इस मामले में उन्हें फंसाया गया है. अन्य आरोपी अब भी बाहर हैं और उन्हें (मदन मित्रा) जेल में रख दिया गया है, लिहाजा उन्हें जमानत पर रिहा किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




