भूमि विधेयक पर कोई समझौता नहीं : ममता

पुरुलिया/ कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल यात्रा के बावजूद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भूमि अधिग्रहण विधेयक का समर्थन नहीं करने के अपने रुख पर कायम हैं और उन्होंने दो टूक कहा कि वह मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक का कतई समर्थन नहीं करेंगी. सुश्री बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा […]
यह हमारे संघर्ष से जुड़ा है. दरअसल विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि ममता ने नरेंद्र मोदी के साथ गठजोड़ कर लिया है, क्योंकि नरेंद्र मोदी की कोलकाता यात्र के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में ममता और मोदी मंच साझा करते नजर आये.
हालांकि ममता बनर्जी पहले भी कह चुकी हैं कि उनकी पार्टी भूमि अधिग्रहण विधेयक का समर्थन नहीं करेगी. मोदी की यात्रा से राजनीतिक समीकरण बदलने की विपक्ष की आशंका को गलत साबित करते हुए ममता ने कहा कि हमने संसद में अपना पक्ष साफ कर दिया है. मैं जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ 26 दिन भूख हड़ताल पर रही. नंदीग्राम और सिंगुर में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ लंबा आंदोलन चलाने वाली तृणमूल नेत्री ने कहा कि जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हमारे आंदोलन के कारण ही 1894 के भूमि अधिग्रहण विधेयक को खत्म करने की मांग ने जोर पकड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




