नरेंद्र मोदी-ममता बनर्जी के बीच मिट रही दूरियों पर कांग्रेस ने उठाये सवाल

कोलकाता. बंगाल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच सियासी दूरियां काफी हद तक मिटती नजर आयीं. दोनों के एक मंच पर मौजूदगी को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से कई सवाल उठाये गये हैं. आरोप के मुताबिक प्रधानमंत्री के इस दौरे से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच समझौता […]
दोनों दलों की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए प्रदेश कांग्रेस की ओर से रविवार को महानगर में रैली निकाली गयी, जिनमें कई मुद्दों को उठाया गया. रैली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय विधान भवन से निकाली गयी, जो महानगर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए रानी रासमणि एवेन्यू के निकट समाप्त हुई. रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी कर रहे थे, जबकि इस मौके पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य, विधायक मोहम्मद सोहराब, अमिताभ चक्रवर्ती, माया घोष, बड़ाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी के नेता महेश शर्मा, मनोज चक्रवर्ती, 80 नंबर वार्ड के कांग्रेस नेता अवधेश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव इसलाम खान, युवा नेता सुमन पाल, अरविंद कोरी समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




