ePaper

सारधा कांड : भाजपा ने दी अदालत जाने की धमकी

Updated at : 03 Jan 2015 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
सारधा कांड : भाजपा ने दी अदालत जाने की धमकी

सभी कैदियों के लिए प्रिजन वैन तो मदन मित्र के लिए खास पुलिस वैन क्यों : राहुल सिन्हा कोलकाता : सारधा कांड में गिरफ्तार राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र के अदालत में पेशी के वक्त उनके प्रिजन वैन के बदले पुलिस की गाड़ी के इस्तेमाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष […]

विज्ञापन
सभी कैदियों के लिए प्रिजन वैन तो मदन मित्र के लिए खास पुलिस वैन क्यों : राहुल सिन्हा
कोलकाता : सारधा कांड में गिरफ्तार राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र के अदालत में पेशी के वक्त उनके प्रिजन वैन के बदले पुलिस की गाड़ी के इस्तेमाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने इस मुद्दे पर अदालत जाने की धमकी दी है.
उन्होंने कहा कि जहां सभी कैदियों के लिए प्रिजन वैन है, वहीं मदन मित्र के लिए खास पुलिस वैन क्यों मुहैया की जा रही है. क्या यह परिवहन मंत्री के निर्देश के तहत हो रहा है. लेकिन एक विचाराधीन कैदी कैसे निर्देश दे सकता है. कानून की नजर में सभी बराबर है. सारधा मामले में सांसद से लेकर पूर्व डीजी तक जेल में बंद हैं. ऐसे में केवल मदन मित्र को ही पुलिस के वाहन की विशेष सहूलियत क्यों दी जा रही है. यदि आगे भी ऐसा हुआ तो वह अदालत में पुलिस के खिलाफ मामला दायर कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola