ePaper

भाजपा ने 85% से अधिक वोट या हिंसा वाले केंद्रों पर क्यों की एक्स्ट्रा सिक्यूरिटी की मांग?

Updated at : 09 Mar 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election 2026 BJP demand extra security at booths with 85 percent vote or violence

चुनाव आयोग से मिलने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते भाजपा नेता.

West Bengal Election 2026: भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के साथ सर्वदलीय बैठक में संवेदनशील बूथ को फिर से डिफाइन करने की मांग की है. निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए कुछ जरूरी सुझाव भी दिये हैं. बीजेपी ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम से क्या-क्या कहा, जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया से मांग की है कि ऐसे मतदान केंद्र, जहां 85 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई हो या हिंसा हुई हो, उन्हें संवेदनशील बूथ घोषित कर दिया जाये. ऐसे बूथ पर एक्स्ट्रा सिक्यूरिटी फोर्सेज की तैनाती की जाये.

मतदाताओं को वोट डालने से रोकने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई

भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम के साथ हुई बैठक में भाजपा ने यह भी कहा कि चुनाव से पहले यदि हिंसा-मुक्त और भयमुक्त वातावरण बनाना है, तो आयोग को राज्य पुलिस और सरकार के उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, जो मतदाताओं को अपना वोट डालने से रोकते हैं. बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि रूट मार्च जान-बूझकर शांतिपूर्ण क्षेत्रों में कराये जा रहे हैं.

West Bengal Election 2026: शांतिपूर्ण क्षेत्रों में कराये जा रहे हैं रूट मार्च

शिशिर बाजोरिया ने कहा- मैंने अपनी आंखों से देखा है कि रूट मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण क्षेत्रों में हो रहे हैं. उन मुख्य सड़कों पर, जहां कोई आबादी नहीं है. वहां से केवल वाहन गुजरते हैं. इस तरह राज्य पुलिस केंद्रीय बलों को काम करने के लिए बाध्य कर रही है. उन्होंने आयोग से संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान के मानदंडों को फिर से परिभाषित करने का अनुरोध किया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा ने की अधिकतम 3 चरण में चुनाव कराने की मांग

भाजपा ने यह भी मांग की कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 अधिकतम 3 चरण में ही कराये जायें. भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को 16 सूत्री ज्ञापन सौंपा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त एसएस संधू और विवेक जोशी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय दलों के प्रतिनिधिमंडलों से चुनाव संचालन संबंधी उनकी चिंताओं और सुझावों को सुना.

इसे भी पढ़ें

निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून के दायरे में होंगे बंगाल विधानसभा चुनाव, बोले ज्ञानेश कुमार

बंगाल के पुराने वोटर की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 10 को, जानें पूरा मामला

चुनाव आयोग की बैठक: भाजपा ने रखीं 16 सूत्री मांगें, सीपीएम चाहती है दो चरणों में मतदान

कोलकाता के कालीघाट पहुंचे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की मंदिर में पूजा, बाहर लगते रहे वापस जाओ के नारे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola