हिंसक हो सकता है निगम चुनाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2014 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की मतदान में केंद्रीय बलों की मांग, कहा कोलकाता : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कोलकाता नगर निगम का चुनाव हिंसक होने की आशंका जतायी है. उन्होंने चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए केंद्रीय बल की मांग की है. निगम चुनाव की रणनीति तय करने के लिए रविवार को 100 सदस्यों […]
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की मतदान में केंद्रीय बलों की मांग, कहा
कोलकाता : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कोलकाता नगर निगम का चुनाव हिंसक होने की आशंका जतायी है. उन्होंने चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए केंद्रीय बल की मांग की है. निगम चुनाव की रणनीति तय करने के लिए रविवार को 100 सदस्यों के साथ प्रदेश भाजपा की बैठक होगी. प्रदेश भाजपा निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार को ही निशाना बनाना चाहती है.
तृणमूल कार्यकर्ता बन गयी है पुलिस : बिमान
उधर, प्रदेश वाम मोरचा के चेयरमैन बिमान बसु ने कहा है कि बंगाल में प्रशासन व्यवस्था बीमार हो गयी है. पुलिस तृणमूल कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है. भांगड़ में हुई झड़प पर उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था लचर हो रही है, इसलिए ऐसी हिंसक घटनाएं घट रही हैं.
इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ेगी.साथ ही तृणमूल ने पुलिस को घर में बैठा दिया है एवं खुद प्रशासन का बागडोर अपने हाथों में ले लिया है. आम जनता असुरक्षित है. साथ ही माकपा पर भी तृणमूल के हमले बढ़ रहे है. सरकार पूरी तरह से असामाजिक तत्वों को शरण दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




