तारकेश्वर के तीन श्रद्धालुओं समेत राज्य में कुल 13 की गयीं जानें
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Feb 2020 2:16 AM
हुगली : महानगर समेत राज्य भर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन श्रद्धालुओं समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गयी. तारकेश्वर थाना क्षेत्र के बालीगुड़ी बागबाड़ी इलाके में सड़क दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल है. सभी मृतक कोलकाता के निवासी थे. पुलिस ने मृतकों और जख्मी की […]
हुगली : महानगर समेत राज्य भर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन श्रद्धालुओं समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गयी. तारकेश्वर थाना क्षेत्र के बालीगुड़ी बागबाड़ी इलाके में सड़क दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल है. सभी मृतक कोलकाता के निवासी थे.
पुलिस ने मृतकों और जख्मी की शिनाख्त कर ली गयी है. मृतकों में आकाश दास (26) पिता कार्तिक दास, नारकेलडांगा नॉर्थ रोड, कोलकाता, राज दास (21) पिता शिवनाथ दास केशव चंद्र सेन स्ट्रीट, अम्हर्स्ट स्ट्रीट, कोलकाता व राजेश दास पुत्र दीपक दास, नारकेलडांगा, नॉर्थ रोड, कोलकाता, जबकि इस दुर्घटना में छोटू दास (16) बुरी तरह जख्मी है. इन्हें तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










