हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर पड़ा असर, एटीएम भी रहे बंद

कोलकाता : बैंक कर्मचारियों की शुक्रवार से शुरू हुई दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की वजह से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकदी निकासी और जमा समेत विभिन्न सेवाएं प्रभावित हुईं. बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है. भारतीय स्टेट बैंक […]
कोलकाता : बैंक कर्मचारियों की शुक्रवार से शुरू हुई दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की वजह से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकदी निकासी और जमा समेत विभिन्न सेवाएं प्रभावित हुईं. बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 31 जनवरी से दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है.
भारतीय स्टेट बैंक समेत विभिन्न बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले ही सूचित कर दिया है कि हड़ताल की वजह से बैंकिंग सेवाओं पर कुछ असर पड़ सकता है. बैंककर्मियों की हड़ताल से नकदी जमा और निकासी, चेक क्लीरेंस और कर्ज वितरण जैसी सेवाएं प्रभावित रहीं. सिर्फ यही नहीं राज्य के प्राय: सभी एटीएम भी बंद रहे. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










