PM मोदी से मुलाकात के बाद CAA के खिलाफ तृणमूल के धरने में शामिल हुईं ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुईं. तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने राजभवन से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुईं.
तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने राजभवन से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित रानी रासमणि रोड पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का नेतृत्व किया. कुछ समय पहले राजभवन में उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी.
उन्होंने धरना में कहा कि सीएए की अधिसूचना केवल कागज तक सीमित रहेगी और सरकार राज्य में इसे लागू नहीं करेगी. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद तृणमूल प्रमुख ने बताया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री से संशोधित नागरिकता कानून पर पुनर्विचार करने और सीएए, एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) को वापस लेने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




