पाकिस्तान की भाषा बोल रही ममता : मुकुल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2019 7:05 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नागरिकता संशोधन कानून पर संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वावधान में जनमत संग्रह कराये जाने की मांग पर भाजपा ने पलट वार करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रही हैं. वह पाकिस्तान की भाषा बोल रही हैं. इसके साथ ही सुश्री […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नागरिकता संशोधन कानून पर संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वावधान में जनमत संग्रह कराये जाने की मांग पर भाजपा ने पलट वार करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रही हैं. वह पाकिस्तान की भाषा बोल रही हैं.
इसके साथ ही सुश्री बनर्जी को चुनौती दी बंगाल में लोकतंत्र है या नहीं. इस पर पहले मुख्यमंत्री जनमत संग्रह करायें, उसके बाद सीएए पर जनमत संग्रह की बात करें. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय ने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा कि बंगाल में लोकतंत्र है या नहीं. पहले इस पर बंगाल के लोगों में जनमत संग्रह हो. उसके बाद सीएए पर जनमंत्र संग्रह की बात होगी. उन्होंने कहा कि जनमत संग्रह की बात पाकिस्तान ने कही थी और और मुख्यमंत्री अब वही भाषा बोल रही हैं.
बुद्धिजीवियों द्वारा जुलूस निकालने पर श्री राय ने कहा कि वह बुद्धिजीवियों के जुलूस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन बंगाल में पंचायत चुनाव में 35 फीसदी सीटों पर उम्मीदवार नहीं खड़ा हो पाये थे. भाजपा के 90 लोगों की हत्या की गयी है. बुद्धिजीवी इन्हें लेकर कोई सवाल क्यों नहीं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रत्येक दिन जुलूस निकालने व सभा करने पर टिप्पणी करते हुए श्री राय ने कहा कि यह देश के गणतंत्र विपदजनक है. सरकार में भी रहेंगे. सरकार की सुविधाओं का उपभोग करेंगे और प्रत्येक दिन आंदोलन भी करेंगे. यह जनतंत्र के लिए ठीक नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




