सभी को एकजुट रहने की जरूरत : मुख्यमंत्री
कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता क्रिसमस फेस्टिवल के नौवें संस्करण का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश बुरे दौर से गुजर रहा है. इस दौरान सभी को एकजुट रहने की जरूरत है. पार्क स्ट्रीट के ऐलेन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बांटों और राज करो की […]
कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता क्रिसमस फेस्टिवल के नौवें संस्करण का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश बुरे दौर से गुजर रहा है. इस दौरान सभी को एकजुट रहने की जरूरत है. पार्क स्ट्रीट के ऐलेन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बांटों और राज करो की नीति में विश्वास नहीं करती.
धर्म निजी है लेकिन देश सभी का है. समूचा विश्व एक परिवार है. वह लोगों को बांटने वालों के खिलाफ कभी सिर नहीं झुकायेंगी भले उन्हें अपना जीवन ही क्यों न न्यौछावर करना पड़े. हम एकजुट भारत, बंगाल और विश्व चाहते हैं. नफरत की राजनीति को बाहर का रास्ता दिखाना होगा. उल्लेखनीय है कि कोलकाता क्रिसमस फेस्टिवल आगामी 30 दिसंबर तक चलेगा. कार्यक्रम में मंत्री फिरहाद हकीम, इंद्रनील सेन, डेरेक ओ ब्रायन व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए