महिला सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार की ‘जागो’ योजना शुरू

Updated at : 30 Nov 2019 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार की ‘जागो’ योजना शुरू

कोलकाता : स्वनिर्भर समूहों के जरिये महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार ने ‘जागो’ योजना शुरू कर दी है. राज्य सचिवालय नबान्न सूत्रों के मुताबिक इस योजना के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं. इसके तहत स्वनिर्भर समूहों को एक मुश्त पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. इसके जरिये […]

विज्ञापन

कोलकाता : स्वनिर्भर समूहों के जरिये महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार ने ‘जागो’ योजना शुरू कर दी है. राज्य सचिवालय नबान्न सूत्रों के मुताबिक इस योजना के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं. इसके तहत स्वनिर्भर समूहों को एक मुश्त पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी जायेगी.

इसके जरिये समूह अपने कार्य को और आगे बढ़ा सकते हैं. इस योजना को पंचायत विभाग, आदिवासी विकास विभाग, केएमडीए व अल्पसंख्यक मामलों के विभाग की ओर से चलाया जायेगा. यह विभाग अपने दायरे में आने वाले स्वनिर्भर समूहों को योजना में शामिल करेंगे. योजना की प्रगति के संबंध में विभागों की ओर से रिपोर्ट भी तैयार की जायेगी और उसे मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जायेगा. उल्लेखनीय है कि इस योजना को शुरू करने की सीएम ने विधानसभा में ही घोषणा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola