ePaper

ममता के ''अल्पसंख्यक अतिवादी'' वाले बयान पर ओवैसी ने किया पटलवार

Updated at : 19 Nov 2019 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
ममता के ''अल्पसंख्यक अतिवादी'' वाले बयान पर ओवैसी ने किया पटलवार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अल्पसंख्यक अतिवादी वाले बयान के एक दिन बाद मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा कि ममता के राज्य में मुसलमान विकास के मामले में सबसे बदतर हालत में हैं. दरअसल, ममता ने सोमवार को कूचबिहार में […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अल्पसंख्यक अतिवादी वाले बयान के एक दिन बाद मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा कि ममता के राज्य में मुसलमान विकास के मामले में सबसे बदतर हालत में हैं. दरअसल, ममता ने सोमवार को कूचबिहार में एक कार्यक्रम में इशारों ही इशारों में ओवैसी पर निशाना साधते हुए लोगों से हैदराबाद से आने वाले ‘अल्पसंख्यक अतिवादियों’ की बातों में नहीं आने के लिए कहा था.

ममता ने कहा कि अल्पसंख्यकों के बीच कुछ अतिवादी मौजूद हैं. वे हैदराबाद से आते हैं. उनकी बातों में न आएं. उन पर भरोसा न करें. ममता के इस बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि यह कहना धार्मिक अतिवाद नहीं है कि बंगाल के मुसलमान विकास के मामले में किसी भी अल्पसंख्यक के मुकाबले बदतर हालत में हैं. इसके बाद एक समाचार चैनल से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के संदेश का मतलब है कि एआईएमआईएम राज्य में एक बड़ी ताकत बन गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola