समानांतर सरकार चलाने की कोशिश में राज्यपाल : सुदीप
Updated at : 18 Nov 2019 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में राज्यपाल जगदीप धनखड़ समानांतर सरकार चलाने की कोशिश रहे हैं, जो संवैधानिक नियमों के खिलाफ हैं. यह आरोप सांसद और तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने लगाया है. आरोप के अनुसार राज्य सरकार की जानकारी के बगैर ही राज्यपाल जिलों का दौरा कर रहे हैं. वहां बैठक कर रहे हैं. […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य में राज्यपाल जगदीप धनखड़ समानांतर सरकार चलाने की कोशिश रहे हैं, जो संवैधानिक नियमों के खिलाफ हैं. यह आरोप सांसद और तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने लगाया है. आरोप के अनुसार राज्य सरकार की जानकारी के बगैर ही राज्यपाल जिलों का दौरा कर रहे हैं. वहां बैठक कर रहे हैं.
उन्होंने कहा है कि सोमवार को संसद में शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यपाल की भूमिका को लेकर अपना पक्ष रखा जायेगा. इसके पहले भी तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यपाल की भूमिका को लेकर सवाल उठाये जा चुके हैं.
शुक्रवार को फरक्का के प्रो सैय्यद नुरुल हसन कॉलेज के 25 वें वर्षगांठ समारोह में जाने के पूर्व राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से हेलीकॉप्टर की मांग की थी. राजभवन द्वारा की गयी इस मांग को राज्य सरकार ने ठुकरा दिया था. हेलीकॉप्टर नहीं दिये जाने व असहयोग को लेकर राज्यपाल ने राज्य सरकार पर कटाक्ष किया था. उसके बाद ही तृणमूल कांग्रेस की एक नेता ने भी जवाबी हमला बोला था.
तृणमूल कांग्रेस की नेता व मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राज्यपाल की यात्रा पर सवाल भी उठाया. उनका कहना था कि किसे कितनी सुविधाएं मिलनी चाहिए यह हर व्यक्ति को समझना चाहिए. राज्यपाल पर सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए भट्टाचार्य ने राज्यपाल को अपनी संवैधानिक ‘मर्यादा’ में रहने की सलाह भी दी थी.
राज्यपाल जगदीप धनखड़ की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने रविवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्यपाल के हाल की गतिविधियों से अवगत कराया. राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए तृणमूल नेता ने आरोप लगाया कि वे राज्य प्रशासन को सूचित किए बगैर जिलों के दौरे पर निकल रहे हैं, जो संसदीय लोकतंत्र में अशोभनीय है.
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री आश्वस्त किया कि यदि राज्यपाल अपने घोषित कार्यक्रमों को लेकर राज्य सरकार के साथ परामर्श कर जाना चाहेंगे तो राज्य सरकार कभी कोई विरोध नहीं करेगी.
राज्यपाल कोलकाता पुलिस या राज्य पुलिस से सहयोग नहीं ले रहे हैं. केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ वह निकल रहे हैं. सुदीप बंद्योपाध्याय ने गृह मंत्री से अनुरोध किया कि वे राज्यपाल धनखड़ को बुला कर उन्हें सटीक दिशा निर्देश दें तथा राज्य सरकार के साथ सहयोग करने की सलाह दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




