धनतेरस-दिवाली पर 2000 करोड़ के गहनों का कारोबार

Updated at : 26 Oct 2019 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस-दिवाली पर 2000 करोड़ के गहनों का कारोबार

कोलकाता : दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव के दौरान पश्चिम बंगाल में 2000 करोड़ रुपये के गहनों के कारोबार की संभावना है. हालांकि पिछले दो दिनों की बारिश के कारण बाजार पर असर पड़ा और अपेक्षाकृत कम खरीदारी हुई. बावजूद इसके लोग धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे और गहने व बर्तनों की […]

विज्ञापन

कोलकाता : दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव के दौरान पश्चिम बंगाल में 2000 करोड़ रुपये के गहनों के कारोबार की संभावना है. हालांकि पिछले दो दिनों की बारिश के कारण बाजार पर असर पड़ा और अपेक्षाकृत कम खरीदारी हुई. बावजूद इसके लोग धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे और गहने व बर्तनों की दुकानों में लोग खरीदारी करते दिखे.

आरआर अग्रवाल ज्वेलर्स के निदेशक रतनलाल अग्रवाल ने बताया कि बारिश की वजह से लगभग 15-20 प्रतिशत खरीदारी कम हुई है, लेकिन छोटी दिवाली व भाई फोटा तक इसके पूरा हो जाने की संभावना है. कलकत्ता जेम्स एंड ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बेगानी ने प्रभात खबर को बताया कि दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव के दौरान इस वर्ष बंगाल में लगभग दो हजार करोड़ रुपये के गहनों के कारोबार की उम्मीद है, हालांकि पहले की तुलना में सोने की कीमत में इजाफा हुआ है, लेकिन पिछले दो दिनों के दौरान बिक्री भी बढ़ी है.
उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान पश्चिम बंगाल में गहनों का कुल कारोबार लगभग 22,000 करोड़ रुपये का रहा है. गहनों की कीमत में इजाफा, आर्थिक संकट, नकद की कमी सहित अन्य कारणों से हालांकि कुल काराबोर में गिरावट आयी है. वर्ष 2016-17 के दौरान पश्चिम बंगाल में कुल 35,000 करोड़ रुपये का गहनों का कारोबार था. श्री बेगानी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में लगभग एक लाख 27 हजार पंजीकृत गहनों के विक्रेता हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि वैश्विक मंदी सहित अन्य कारणों से इस वर्ष गहनों के निर्यात में भी गिरावट आने की संभावना है. पिछले वर्ष बंगाल से लगभग 5700 करोड़ रुपये के गहनों का निर्यात हुआ था, जबकि इस वर्ष 4500-5000 करोड़ रुपये तक गहनों के निर्यात होने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola