टुलू मंडल से नाम जोड़ने पर भड़के अनुव्रत, बोले- जरूरत पड़ी तो मानहानि का मुकदमा करूंगा

Updated:
विज्ञापन

टुलू मंडल और अनुव्रत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुव्रत मंडल ने पत्थर कारोबारी टुलू मंडल से अपना नाम जोड़े जाने पर तीखी नाराज़गी जताई है. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें बेवजह टुलू मंडल का करीबी बताया जाता रहा तो वे मानहानि का मुकदमा करेंगे.

विज्ञापन

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

पत्थर कारोबारी टुलू मंडल के साथ अपना नाम जोड़े जाने पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुव्रत मंडल ने तीखी नाराजगी जाहिर की है.उन्होंने साफ कहा कि उन्हें बेवजह टुलू मंडल का करीबी बताया जा रहा है. यदि इस तरह उनके नाम को बदनाम करने की कोशिश जारी रही, तो वह संबंधित लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे.

बेटी की शादी में भी नहीं गये थे अनुव्रत

अनुव्रत मंडल ने कहा कि जब वह तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष थे, तब बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आते थे. इससे कोई उनका करीबी नहीं हो जाता. उन्होंने कहा-टुलू मंडल की बेटी की शादी में भी मैं नहीं गया था. मैं किसी भी शादी या भोज में शामिल नहीं होता.

सभी दावों को किया खारिज

बीरभूम में लंबे समय से यह चर्चा रही है कि टुलू मंडल के पत्थर कारोबार के तेजी से विस्तार के पीछे राजनीतिक संरक्षण था. हालांकि, अनुव्रत मंडल ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टुलू मंडल अब तक फरार

उधर, टुलू मंडल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने की खबर है. बताया जा रहा है कि वह फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. ऐसे में अनुव्रत मंडल के बयान के बाद इस पूरे मामले ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola