हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर इंजन बेपटरी, रेल परिचालन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

बेपटरी रेलगाड़ी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर सुबह रेल इंजन पटरी से उतर गया, जिससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. अप और रिवर्स लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोका गया है. तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी है.

विज्ञापन

बर्धमान से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

हावड़ा-बर्दवान मेन लाइन पर शुक्रवार सुबह एक रेल इंजन के बेपटरी होने से रेल यातायात प्रभावित हो गया. जानकारी के अनुसार,आज सुबह करीब 8:15 बजे बैंडेल की ओर जाते समय इंजन पटरी से उतर गया. घटना के बाद अप लाइन और रिवर्स लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया. फिलहाल केवल एक डाउन लाइन से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तकनीकी टीम मौके पर पहुंची

रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई है और इंजन को दोबारा पटरी पर लाने (रि-रेलमेंट) का काम शुरू कर दिया गया है.अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सामान्य रेल सेवा बहाल की जाएगी. इस घटना के कारण कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola