ePaper

कैलाश विजयवर्गीय का ममता सरकार पर आरोप- आसनसोल में भूमाफिया सक्रिय, व्यापारी को दी जा रही धमकी

Updated at : 04 Oct 2019 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय का ममता सरकार पर आरोप- आसनसोल में भूमाफिया सक्रिय, व्यापारी को दी जा रही धमकी

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए भूमाफिया को प्रश्रय देने का आरोप लगाया. विजयवर्गीय ने ट्वीट किया- पश्चिम बंगाल में किस तरह का भूमाफिया सक्रिय है. ये जानकारी मुझे आसनसोल के एक व्यापारी ने दी. उसे कुछ अल्पसंख्यक गुंडे दुकान खाली […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए भूमाफिया को प्रश्रय देने का आरोप लगाया.

विजयवर्गीय ने ट्वीट किया- पश्चिम बंगाल में किस तरह का भूमाफिया सक्रिय है. ये जानकारी मुझे आसनसोल के एक व्यापारी ने दी. उसे कुछ अल्पसंख्यक गुंडे दुकान खाली करने के लिए धमका रहे हैं.

उन्होंने सवाल किया- क्या ममता सरकार ऐसी गुंडागर्दी रोककर लोगों की जान की रक्षा कर सकेगी? विजयवर्गीय ने बताया कि उन्हें आसनसोल के जीटी रोड के रेल पार में एक रेडीमेड व्यापारी ने एसएमएस किया है तथा उनकी उनसे बातचीत भी हुई है.

इलाके के कुछ अल्पसंख्यक भूमाफिया जबरन उस पर जमीन बेचने के लिए दवाब बना रहे हैं. उन्हें धमकी दे रहे हैं, ताकि उन्हें वे जमीन बेच दें. उक्त व्यापारी ने उनसे मदद की गुहार लगायी है.

पीड़ित व्यापारी राजू गुप्ता ने प्रभात खबर को बताया कि उनकी पिछले 70 वर्षों से जीटी रोड पर दुकान हैं. वे निगम को संपत्ति कर का भुगतान भी करते हैं. उस जमीन के कुल पांच हिस्सेदार थे, लेकिन एक ने बिना एनओसी के जमीन बिक्री कर दिया है.

अब कुछ लोग उन्हें जबरन दुकान बेचने के लिए धमका रहे हैं. यही उनकी रोजी-रोटी का एक मात्र साधन है. उन्होंने कहा कि उनलोगों ने धमकी दी है कि यदि वे जमीन नहीं बेचते हैं, तो उन्हें जान से मार दिया जायेगा.

उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय विधायक व मंत्री मलय घटक, आसनसोल के मेयर जीतेंद्र तिवारी और आसनसोल पुलिस आयुक्त से भी की है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.

जिन लोगों ने एक के हिस्से की जमीन ली है, उन्हें लगातार तंग कर रहे हैं. केवल उन्हें नहीं, वरन आसपास के दुकानदारों को भी जबरन दुकान बेचने के लिए धमका रहे हैं.

उसने बताया कि जब कहीं उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो वे बाध्य होकर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से फरियाद की है.

दूसरी ओर, आसनसोल के मेयर जीतेंद्र तिवारी ने आसनसोल में भूमाफिया के आरोप को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि आसनसोल में ऐसा कोई भूमाफिया नहीं है और न ही किसी दुकानदार को कोई धमका रहा है. यदि किसी के धमकाने की घटना हुई भी होगी, तो वह भाजपा के गुंडे धमका रहे होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola