जादवपुर विवि में राष्ट्रविरोधी तत्वों को नष्ट करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत : दिलीप घोष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2019 7:34 PM
– जादवपुर विश्वविद्यालय बन गया है राष्ट्रविरोधी तत्वों का अड्डा कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर राष्ट्रविरोधी तत्वों तथा वामपंथियों का अड्डा बन गया है और ‘हमारे कैडर’ को चाहिए कि उसे नष्ट करने के लिए वहां बालाकोट की तर्ज पर सर्जिकल स्ट्राइक […]
– जादवपुर विश्वविद्यालय बन गया है राष्ट्रविरोधी तत्वों का अड्डा
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर राष्ट्रविरोधी तत्वों तथा वामपंथियों का अड्डा बन गया है और ‘हमारे कैडर’ को चाहिए कि उसे नष्ट करने के लिए वहां बालाकोट की तर्ज पर सर्जिकल स्ट्राइक करें.
श्री घोष ने आरोप लगाया कि राज्य में तृणमूल सरकार केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो की हत्या होने तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती. उन्होंने कहा कि वह इस घटना के बारे में केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बतायेंगे.
श्री घोष ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा : जादवपुर विश्वविद्यालय राष्ट्रविरोधी और वामपंथी गतिविधियों का अड्डा है. वहां पहली बार ऐसी घटना नहीं हुई है. जिस तरह हमारे सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया था.
उन्होंने कहा कि जादवपुर परिसर में राष्ट्रविरोधी अड्डों को नष्ट करने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं को उसी तरह की सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए. उन्होंने कहा : राज्य सरकार चुप बैठी थी और सुप्रियो के मारे जाने का इंतजार कर रही थी. उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में नहीं रख पाने के चलते वहां के कुलपति सुरंजन दास के तत्काल इस्तीफे की मांग भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










