सेना की भर्ती में 50 उम्मीदवारों के दस्तावेज फर्जी पाये गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2019 2:04 AM
कोलकाता : बैरकपुर में सेना की भर्ती रैली में शामिल होने पहुंचे उम्मीदवारों में से करीब 50 को फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ा गया. सरकार की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी. फर्जी दस्तावेजों में आधार कार्ड, शैक्षणिक और जन्म प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं, जिसे उत्तर […]
कोलकाता : बैरकपुर में सेना की भर्ती रैली में शामिल होने पहुंचे उम्मीदवारों में से करीब 50 को फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ा गया. सरकार की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी. फर्जी दस्तावेजों में आधार कार्ड, शैक्षणिक और जन्म प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं, जिसे उत्तर प्रदेश और बिहार के उम्मीदवारों ने जमा कराया गया था.
अधिसूचना के मुताबिक सैनिकों की तकनीकी श्रेणी, नर्सिंग सहायक, पशु चिकित्सा, सामान्य ड्यूटी, लिपिक, स्टोर कीपर और ट्रेडमैन पदों पर भर्ती होनी थी. पुरुलिया, बांकुड़ा, हुगली और 24 परगना जिलों के उम्मीदवारों को ही भर्ती में शामिल होने के लिए कहा गया था. बैरकपुर में 15 से 20 सितंबर के बीच भर्ती रैली आयोजित की गयी है. लग रहा है कि इस घोटाले की जड़ें गहरी हैं और दलाल उत्तरी मैदान के ग्रामीण इलाकों में रहनेवाले उम्मीदवारों को बरगला रहे हैं. इनमें से कई देशभर में आयोजित रैली में दिखते हैं, जिनके पास फर्जी दस्तावेज हैं, जो हर राज्य की अर्हता के अनुरूप है.
इधर बयान में उम्मीदवारों ने बताया कि उन्होंने दलालों को फर्जी दस्तावेजों के लिए 2,000 से 25,000 रुपये का भुगतान इस करार के साथ किया था कि नियुक्ति होने पर एक लाख से चार लाख रुपये और देंगे. इनमें से कई प्रत्याशियों को पेशेवर दलालों ने झांसे में लिया और रैली से पहले ही फर्जी दस्तावेज बनाने और निवास प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए कोलकाता पहुंच गये थे. उम्मीदवारों से फर्जी दस्तावेज के साथ उनके मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं. भर्ती अधिकारी एस हेमंत नाथ ने बैरकपुर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










