अमित शाह को दुर्गापूजा के उद्घाटन का न्यौता, तृणमूल ने जताया ऐतराज

कोलकाता : सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की ओर से भाजपा पर दुर्गापूजा के राजनीतिकरण के आरोपों के बीच शहर की एक पूजा समिति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि वह इस साल उनकी पूजा का उद्घाटन करें. दुर्गा पूजा में अब एक महीने से कम का समय बचा है. वरिष्ठ भाजपा […]
कोलकाता : सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की ओर से भाजपा पर दुर्गापूजा के राजनीतिकरण के आरोपों के बीच शहर की एक पूजा समिति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि वह इस साल उनकी पूजा का उद्घाटन करें. दुर्गा पूजा में अब एक महीने से कम का समय बचा है. वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल राय ने गुरुवार को कहा कि शाह को आमंत्रित करने का निर्णय पूजा आयोजकों ने खुद लिया है और पार्टी की इसमें कोई भूमिका नहीं है.
इस संबंध में शाह को 11 सितंबर को निमंत्रण भेजा गया. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मंत्री और एकडालिया एवरग्रीन दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक सुब्रत मुखर्जी ने भाजपा की राज्य इकाई पर दुर्गा पूजा त्योहार के “राजनीतिकरण” का आरोप लगाया और कहा कि “भाजपा एक गलत परिपाटी की शुरुआत कर रही है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




