बाबूबाजार: बस्ती में लगी आग कई झोपड़ियां जल कर खाक
Updated at : 09 Aug 2019 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता :साउथ पोर्ट थाना अंतर्गत खिदिरपुर ट्राम डिपो के पास डाॅक इस्ट बाउंड्री रोड स्थित बस्ती में गुरुवार को अपराह्न भयावह आग लग गयी. घटना करीब एक बजे की है. एक झोपड़ी से फैली आग ने भयावह रूप ले लिया. एक के बाद एक दमकल विभाग के 10 इंजनों को मौके पर लाया गया. बस्ती […]
विज्ञापन
कोलकाता :साउथ पोर्ट थाना अंतर्गत खिदिरपुर ट्राम डिपो के पास डाॅक इस्ट बाउंड्री रोड स्थित बस्ती में गुरुवार को अपराह्न भयावह आग लग गयी. घटना करीब एक बजे की है. एक झोपड़ी से फैली आग ने भयावह रूप ले लिया. एक के बाद एक दमकल विभाग के 10 इंजनों को मौके पर लाया गया. बस्ती में लगी भीषण आग को बुझाने में स्थानीय लोग भी जुटे थे.
बाबू बाजार से खिदिरपुर ट्राम डिपो तक बारिश की वजह से घुटने तक पानी जमा हुआ था. अग्निकांड की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित रही. करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन 15 से ज्यादा झोपड़ियां जल कर खाक हो गयीं.मालूम हो कि इस बस्ती में रहने वाले ज्यादातर लोग राजमिस्त्री और मजदूरी का काम करते हैं.
यही कारण है कि कई लोग काम पर निकल गये थे. लोगों का कहना है कि किसी एक के घर पर स्टोव जल रहा था, जिससे आग लगी और इसने भीषण रूप ले लिया. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी. खबर लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




