कोलकाता में आ सकता है विनाशकारी भूकंप, बड़े पैमाने पर हो सकती है तबाही
Updated at : 01 Aug 2019 2:23 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : महानगरकोलकाताऔर आसपास के इलाकों में तगड़े भूकंप के झटके लग सकते हैं. पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों समेत पूर्वोत्तर में आये कम तीव्रता वाले भूकंपों के झटकों के बाद कोलकाता में भूकंप आने की आशंका बढ़ गयी है. ऐसी आशंका आइआइटी खड़गपुर के भूविशेषज्ञ ने जतायी है. विशेषज्ञों ने कोलकाता के साथ सॉल्टलेक, […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगरकोलकाताऔर आसपास के इलाकों में तगड़े भूकंप के झटके लग सकते हैं. पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों समेत पूर्वोत्तर में आये कम तीव्रता वाले भूकंपों के झटकों के बाद कोलकाता में भूकंप आने की आशंका बढ़ गयी है. ऐसी आशंका आइआइटी खड़गपुर के भूविशेषज्ञ ने जतायी है. विशेषज्ञों ने कोलकाता के साथ सॉल्टलेक, दक्षिणेश्वर व बरानगर में भूकंप आने की आशंका जतायी है.
उनके मुताबिक भूकंप आया तो बड़े पैमाने पर तबाही हो सकती है. भूविशेषज्ञों के मुताबिक, गत रविवार को पुरुलिया, बांकुड़ा में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे, जिनकी तीव्रता कम थी. इससे पहले असम, अरुणाचल, सिलीगुड़ी में भी झटके महसूस किये गये थे. विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे-छोटे झटकों के बाद बड़े झटके की संभावना बढ़ जाती है.
आइआइटी, खड़गपुर के जियोलॉजी व जियोफिजिक्स के प्रोफेसर शंकर कुमार नाथ के मुताबिक, रविवार को पुरुलिया में आये भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था. हाल ही में देश भर में आये ज्यादातर भूकंपों का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर भीतर आया है. उनके शोध के मुताबिक, दो महीने के भीतर कोलकाता तथा आस-पास के इलाकों में भूकंप का बड़ा झटका आ सकता है. प्रोफेसर शंकर ने बताया कि भविष्य में भूकंपरोधी निर्माण करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




