Chanakya Niti: कमजोर समझने की भूल आपको कोई नहीं करेगा, बस चाणक्य की ये 3 बातें अपना लें

आचार्य चाणक्य की तस्वीर, Pic Credit- Chatgpt
Chanakya Niti: अगर लोग आपको आपकी नरमी के कारण कमजोर समझ लेते हैं, तो चाणक्य नीति की ये तीन सीख आपके लिए बेहद जरूरी हैं. सही समय पर अपनी बात रखना, भावनाओं पर नियंत्रण और आत्मनिर्भरता ये ऐसे गुण हैं जो आपको अंदर से मजबूत बनाते हैं और समाज में सम्मान दिलाते हैं.
Chanakya Niti: अक्सर देखा जाता है कि कोई इंसान किसी दूसरे को उनकी बोलचाल, फैसलों और व्यवहार के आधार पर कम आंकते हैं. अगर इंसान थोड़ी भी नरमी दिखा दे, तो उसे कमजोर समझ लिया जाता है. लेकिन आचार्य चाणक्य की मानें तो कमजोर दिखना और वास्तव में कमजोर होना दो अलग बातें हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, अगर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ मूल बातों को आत्मसात कर ले, तो कोई भी उसे हल्के में नहीं ले सकता. आइए जानते हैं चाणक्य नीति की वे तीन अहम बातें, जो इंसान को अंदर से मजबूत बनाती हैं.
अपनी बात सही समय पर और अच्छी तरह से रखना सीखें
चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति हर समय चुप रहता है या अपनी बात कहने से डरता है तो लोग उसे कमजोर समझने लगते हैं. इसका मतलब यह नहीं कि हर मुद्दे पर बहस की जाए, बल्कि जहां आत्मसम्मान और अधिकार की बात हो, वहां स्पष्ट और संतुलित शब्दों में अपनी बात रखें. अपनी बात मजबूती और संयमित ढंग से रखने वाले व्यक्ति को हमेशा सम्मान मिलता है.
Also Read: Chanakya Niti: अगर ये 7 आदतें आज छोड़ दीं, तो जिंदगी की आधी परेशानियां खुद खत्म हो जाएंगी
भावनाओं पर नियंत्रण रखें
चाणक्य नीति के अनुसार, क्रोध, डर और अत्यधिक भावुकता इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी होती है. जो व्यक्ति हर छोटी बात पर टूट जाता है या गुस्से में फैसले लेता है, लोग उसे आसानी से नियंत्रित कर लेते हैं. अगर आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सीख लें तो कोई भी परिस्थिति आपको कमजोर नहीं बना सकती.
आत्मनिर्भर बनें, दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहें
चाणक्य का कहना था कि दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहने वाले व्यक्ति का सम्मान धीरे-धीरे खत्म हो जाता है. जो इंसान अपने फैसलों, जरूरतों और जिम्मेदारियों के लिए हमेशा दूसरों की ओर देखता है, उसे समाज गंभीरता से नहीं लेता. आर्थिक, मानसिक और वैचारिक रूप से आत्मनिर्भर व्यक्ति को लोग मजबूरी में ही नहीं, बल्कि सम्मान से सुनते हैं.
Also Read: Chanakya Niti: हज़ार कोशिशों के बाद भी कोई आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा – बस ये 11 सीख याद रखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




