Heavy Rain Alert: भारी बारिश से तबाही, 17 लोगों की मौत, अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर

Updated:
विज्ञापन

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Heavy Rain Alert: अफगानिस्तान में कई इलाकों में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ में कम से कम 17 लोग मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए. दर्जनों मवेशी भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं.  देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है. भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है. कई लोगों घायल हुए हैं. दर्जनों मवेशी भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं.  देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में बाढ़ का कहर

अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने गुरुवार को बताया कि भीषण मौसम ने मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में रोजमर्रा दी जिंदगी को काफी प्रभावित कर दिया है. भारी बारिश से आई बाढ़ से लोग हलकान हो रहे हैं. बाढ़ के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश और बाढ़ के कारण करीब 1800 परिवार प्रभावित हुए हैं.

बाढ़ ने किया सूखे का अंत

बीते काफी समय से अफगानिस्तान में सूखे के हालात थे. ऐसे में गुरुवार को हुई भारी बारिश और बाढ़ ने सूखे को तो खत्म कर दिया, लेकिन कई इलाके जलमग्न हो गए. बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए है. पशुधन को भी अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है.

राहत और बचाव कार्य जारी

बाढ़ के हालात को देखते हुए राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि बाढ़ ने प्रभावित जिलों में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है. बाढ़ के कारण मवेशी भी मारे गए हैं. हम्माद ने कहा कि एजेंसी ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए दल भेजे गए हैं, साथ ही लोगों की जरूरतों का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है. (इनपुट भाषा)

Also Read: Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे भारी बारिश, पांच दिनों तक घना कोहरा और कोल्ड वेव, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola