दीघा के समुद्र तट पर कीचड़ फैलने से हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2019 1:09 AM
हल्दिया : समुद्र के किनारे की जमीन बलुई होती है, कहीं भी समुद्र के किनारे कीचड़ देखने को नहीं मिलता. दीघा में भी 24 घंटे पहले तक सब ठीक था, लेकिन अचानक 24 घंटे के अंदर समुद्र तट में कीचड़ देख कर लोगों में हड़कंप मच गया है. इससे पहले, कभी भी दीघा में समुद्र […]
हल्दिया : समुद्र के किनारे की जमीन बलुई होती है, कहीं भी समुद्र के किनारे कीचड़ देखने को नहीं मिलता. दीघा में भी 24 घंटे पहले तक सब ठीक था, लेकिन अचानक 24 घंटे के अंदर समुद्र तट में कीचड़ देख कर लोगों में हड़कंप मच गया है.
इससे पहले, कभी भी दीघा में समुद्र के पानी में मिट्टी का रंग देखने को नहीं मिला था. बुधवार सुबह तक समुद्र का पानी ठीक था. लेकिन बुधवार शाम से पानी का रंग बदलता गया और अब समुद्र का पानी मिट्टी के रंग का हो गया है. वहीं, समुद्र तट पर कीचड़ देखने काे मिल रहा है. स्थिति ऐसी थी कि ज्यादातर पर्यटक गुरुवार को स्नान के लिए समुद्र में उतरे ही नहीं. परिस्थिति को देखते हुए समुद्र के किनारे पुलिस के जवानाें को तैनात किया गया है. इस संबंध में समुद्र वैज्ञानिक आनंद देव मुखोपाध्याय ने कहा कि समुुद्र के पानी में बालू व कीचड़ की परिमाण बढ़ रहा है, जिसकी वजह से यह समस्या पैदा हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










