डेंगू की रोकथाम के लिए ड्रोन की मदद लेगा निगम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2019 1:20 AM
कोलकाता : जनवरी महीने से अब तक महानगर में 75 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं. हालांकि इनमें से किसी की मौत नहीं हुई है. मानसून के आते ही स्थिति और भयानक हो सकती है. इसे ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. डेंगू को फैलने से […]
कोलकाता : जनवरी महीने से अब तक महानगर में 75 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं. हालांकि इनमें से किसी की मौत नहीं हुई है. मानसून के आते ही स्थिति और भयानक हो सकती है. इसे ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. डेंगू को फैलने से रोकने के लिए इस वर्ष भी कोलकाता नगर निगम ड्रोन की मदद लेगा.
इसे लेकर गुुरुवार को कोलकाता नगर निगम में डिप्टी मेयर अतिन घोष की उपस्थिति में एक बैठक हुई. बैठक में ड्रोन चलाने वाली निजी कंपनियों के प्रतिनिधि व निगम के स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी उपस्थित थे. इस विषय में अतिन घोष ने कहा कि जमे हुए पानी में मच्छर का लार्वा पनपता है. लार्वा को नष्ट करने के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जाता है लेकिन निजी मकानों व इमारतों की छतों पर निगम कर्मचारी नहीं पहुंच पाते हैं, इन जगहों पर नजर रखने लिए निगम इस वर्ष भी ड्रोन की मदद लेगा.
श्री घोष ने कहा कि गत वर्ष बोरो 3,9,10,12,14 में पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत ड्रोन उड़ाया गया था जिसके परिणाम काफी अच्छे रहे इसलिए इस वर्ष भी ड्रोन की मदद ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










