दुनिया के जल संकट वाले शहरों में कोलकाता दूसरे नंबर पर

Updated at : 26 Jun 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
दुनिया के जल संकट वाले शहरों में कोलकाता दूसरे नंबर पर

कोलकाता : चेन्नई भारत ही नहीं दुनिया भर में सबसे ज्यादा जल संकट वाला शहर बन गया है. वहीं, कोलकाता दुनिया भर में दूसरा सबसे जल संकट वाला शहर है. तीसरे नंबर पर तुर्की का शहर इस्तांबुल है. एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जल संकट का सामना कर रहे टॉप 20 शहराें में […]

विज्ञापन
कोलकाता : चेन्नई भारत ही नहीं दुनिया भर में सबसे ज्यादा जल संकट वाला शहर बन गया है. वहीं, कोलकाता दुनिया भर में दूसरा सबसे जल संकट वाला शहर है. तीसरे नंबर पर तुर्की का शहर इस्तांबुल है. एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जल संकट का सामना कर रहे टॉप 20 शहराें में मुंबई और नयी दिल्ली का भी नाम है.इस तरह यह रिपोर्ट भारत के चारों महानगरों में भीषण जल संकट की तरफ इशारा करती है.
डब्ल्यू डब्ल्यू एफ ग्लोबल वाटर स्टीवार्डशिप लीड के एलेक्सिस मॉर्गन ने बताया कि दुनिया के जल संकट से जूझ रहे 400 शहरों में 2018 में शोध किया गया था. इसके बाद यह रिपोर्ट तैयार किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चेन्नई में जल संकट की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां कई कंपनियों ने पानी की समस्या के कारण कर्मचारियों को ऑफिस आने से मना कर दिया है और ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola