ePaper

टीएमसी की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने अपने प्रेमी निखिल जैन संग तुर्की में रचाई शादी, शेयर किया फोटो

Updated at : 20 Jun 2019 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
टीएमसी की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने अपने प्रेमी निखिल जैन संग तुर्की में रचाई शादी, शेयर किया फोटो

अभिनेत्री से राजनेता बनी बांग्ला फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री नुसरत जहां ने कोलकाता के मशहूर बिजनेस मैन निखिल जैन से शादी कर ली है. नुसरत जहां 2019 के चुनाव में टीएमसी के टिकट पर चुनकर संसद पहुंची है. नुसरत जहां ने कल तुर्की के बोडरम शहर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली और […]

विज्ञापन

अभिनेत्री से राजनेता बनी बांग्ला फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री नुसरत जहां ने कोलकाता के मशहूर बिजनेस मैन निखिल जैन से शादी कर ली है. नुसरत जहां 2019 के चुनाव में टीएमसी के टिकट पर चुनकर संसद पहुंची है.

https://twitter.com/nusratchirps/status/1141479563429470208?ref_src=twsrc%5Etfw

नुसरत जहां ने कल तुर्की के बोडरम शहर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली और सोशल मीडिया पर अपनी तसवीर शेयर की.

शादी में नुसरत ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किये गये कपड़े पहने थे. नुसरत सुर्ख लाल लहंगे में थीं, तो निखिल शेरवानी में बहुत खूबसूरत नजर आ रहे थे.

इस शादी के लिए दोनों ही परिवारों के खास दोस्त और रिश्तेदार पहले ही तुर्की पहुंच चुके थे. खास मेहमानों में सांसद मिमी चक्रवर्ती भी शामिल हैं. नुसरत और मिमी जींस में संसद पहुंचीं थीं, जो काफी चर्चा में रहा था.

जानकारी के अनुसार नुसरत और निखिल पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. नुसरत जहां ने साल 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी. अब वे टीएमसी की सांसद हैं . नुसरत ने बशीरघाट लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार सायंतन बसु को साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola