भाजपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने किया संदेशखाली का दौरा, गृहमंत्री शाह को सौपेंगे रिपोर्ट

कोलकाता : भाजपा सांसद डॉ सुभाष सरकार, सांसद सौमित्र खान और सांसद शांतनु ठाकुर के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिला स्थित संदेशखाली का दौरा किया और वहां हिंसा के शिकार लोगों से मुलाकात की. यह प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पूरी रिपोर्ट देगा. भाजपा सांसद डॉ सुभाष सरकार […]
कोलकाता : भाजपा सांसद डॉ सुभाष सरकार, सांसद सौमित्र खान और सांसद शांतनु ठाकुर के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिला स्थित संदेशखाली का दौरा किया और वहां हिंसा के शिकार लोगों से मुलाकात की. यह प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पूरी रिपोर्ट देगा.
भाजपा सांसद डॉ सुभाष सरकार ने संदेशखाली का दौरा करने के बाद बताया कि चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में हिंसा शुरू हो गयी है. उत्तर 24 परगना का इलाका भी इससे अपवाद नहीं है. इस इलाके में भाजपा समर्थकों को अत्याचार किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि संदेशखाली, भांगड़खाली आदि में कई परिवारों से मुलाकात हुई. उन लोगों का कहना था कि तृणमूल समर्थकों द्वारा उन लोगों के साथ मारपीट की गयी. उनके घरों को जला दिया गया. बच्चों को भी लोगों ने नहीं बख्शा. उन्होंने कहा कि पूरा दृश्य बहुत ही हृदय विदारक था.
डॉ सरकार ने कहा कि वे लोग इलाके की पूरी स्थिति की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजेंगे, ताकि बंगाल के लोगों को हिंसा से मुक्ति मिल सके और राज्य में शांति बहाल हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




