भालो थाकते इ होबे : दिनेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2019 2:28 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : नैहाटी में बैरकपुर के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी भी पहुंचे. आते ही उन्होंने बांग्ला में कहा सोबाइ के नोमोस्कार. सोबाई भालो थाकेन आर भालो थाकते इ होबे यानी सभी को नमस्कार, सभी अच्छे से रहें और सबको अच्छे से रहना ही होगा. उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद बैरकपुर इलाके में कथित […]
विज्ञापन
कोलकाता : नैहाटी में बैरकपुर के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी भी पहुंचे. आते ही उन्होंने बांग्ला में कहा सोबाइ के नोमोस्कार. सोबाई भालो थाकेन आर भालो थाकते इ होबे यानी सभी को नमस्कार, सभी अच्छे से रहें और सबको अच्छे से रहना ही होगा.
उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद बैरकपुर इलाके में कथित हिंसा की घटनाओ को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे हिंसा की विभेद और हिंसा की राजनीति करते हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस का इतिहास रहा है कि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता हिंसा की घटनाओं से घुटने नहीं टेकते हैं. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भयभीत नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि राज्य में सटीक कानून-व्यवस्था है. ऐसे में हिंसा और विभेद की राजनीति करने वालों की दाल पश्चिम बंगाल में नहीं गलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




