अर्जुन अवार्डी एथलीट हिमा दास एचएस में प्रथम श्रेणी से
Updated at : 29 May 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : नेशनल आइकन, अर्जुन अवार्डी एथलीट और इंडियन ऑयल स्टेट ऑफिस में इंडियन ऑयल कर्मचारी हिमा दास ने अपने कड़े शेड्यूल को संतुलित करते हुए हायर सेकेंडरी की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है. हिमा ने हाल ही में एक एशियाई खेल में रजत भी जीता है और उन्हें धींग एक्सप्रेस […]
विज्ञापन
कोलकाता : नेशनल आइकन, अर्जुन अवार्डी एथलीट और इंडियन ऑयल स्टेट ऑफिस में इंडियन ऑयल कर्मचारी हिमा दास ने अपने कड़े शेड्यूल को संतुलित करते हुए हायर सेकेंडरी की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है. हिमा ने हाल ही में एक एशियाई खेल में रजत भी जीता है और उन्हें धींग एक्सप्रेस के नाम से असम के नगांव जिले में धींग गांव के निवासी जानते हैं. हिमा धींग कॉलेज की छात्रा हैं, उन्हें 500 में से कुल 349 अंक मिले हैं, जो गुवाहाटी विश्वविद्यालय (जीयू) से जुड़ा है.
हिमा आर्ट्स की छात्रा हैं. हिमा उन ग्यारह छात्रों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने कॉलेज से आर्ट्स स्ट्रीम में प्रथम श्रेणी हासिल की. यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम व कार्यों में तालमेल बैठाने की कला का नतीजा है. इंडियन ऑयल आईसी के कार्यकारी निदेशक अमित बसु ने हिमा की सराहना करते हुए कहा कि देश में अग्रणी एथलीटों में से एक हेमा ने अपनी शिक्षा से कोई समझौता नहीं किया है. श्री बसु ने यह भी कहा कि हेमा जैसी सहकर्मी से उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




