कोलकाता में बारिश, बांग्लादेश में अंधेरा, हवाई सेवा ठप

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के लोगों ने तब राहत की सांस ली, जब चक्रवात फोनी कमजोर पड़ कर बांग्लादेश में प्रवेश कर गया. ओड़िशा तट से टकराने के बाद फोनी खड़गपुर से होते हुए शुक्रवार की आधी रात को राज्य में दाखिल हुआ. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के लोगों ने तब राहत की सांस ली, जब चक्रवात फोनी कमजोर पड़ कर बांग्लादेश में प्रवेश कर गया. ओड़िशा तट से टकराने के बाद फोनी खड़गपुर से होते हुए शुक्रवार की आधी रात को राज्य में दाखिल हुआ. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई.
हालांकि, चक्रवात जिन जिलों से गुजरा, वहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. कोलकाता एयरपोर्ट व हावड़ा स्टेशन से सेवाएं बहाल हो गयी हैं. शनिवार को दोपहर बाद फोनी 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार व गहरे दबाव के साथ बांग्लादेश में दाखिल हुआ. वहां भारी बारिश हो रही है. हवाई सेवा, बिजली आपूर्ति व इंटरनेट ठप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




