भूषण स्टील के 18 ठिकानों पर सीबीआइ के छापे

Updated at : 07 Apr 2019 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
भूषण स्टील के 18 ठिकानों पर सीबीआइ के छापे

नयी दिल्ली/कोलकाता : सीबीआइ ने रविवार को भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड से जुड़े 18 स्थानों पर छापे मारे. दरअसल, कंपनी के चेयरमैन संजय सिंघल और अन्य के खिलाफ 2,348 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद सीबीआइ ने ये छापे मारे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सीबीआइ के एक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/कोलकाता : सीबीआइ ने रविवार को भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड से जुड़े 18 स्थानों पर छापे मारे. दरअसल, कंपनी के चेयरमैन संजय सिंघल और अन्य के खिलाफ 2,348 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद सीबीआइ ने ये छापे मारे.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सीबीआइ के एक प्रवक्ता ने कहा कि 2007 से 2014 तक 33 बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से 47,204 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया और कंपनी इसका पुनर्भुगतान नहीं कर पायी.

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली – एनसीआर, चंडीगढ़ और कोलकाता, ओड़िशा सहित कई शहरों में 18 स्थानों पर कंपनी के कार्यालय एवं आवासीय परिसरों, उसके निदेशकों एवं प्रमोटरों के यहां छापे मारे गये. सीबीआइ ने कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय सिंघल, कंपनी की उपाध्यक्ष आरती सिंघल, निदेशकों रवि प्रकाश गोयल, राम नरेश यादव, हरदेव चंद वर्मा, रविंदर कुमार गुप्ता और रितेश कपूर के अलावा अज्ञात सरकारी कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola