केमिकल फैक्टरी में लगी भयावह आग

Updated at : 18 Mar 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी में लगी भयावह आग

कोलकाता : बेहला स्थित एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गयी. आग चंडीतल्ला मेन रोड में रविवार रात आठ बजे के करीब लगी. खबर पाकर दमकल के 10 इंजनों को मौके पर भेजा गया. लोगों का कहना था कि रात को बारिश होने के बावजूद कारखाने के अंदर से काफी […]

विज्ञापन
कोलकाता : बेहला स्थित एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गयी. आग चंडीतल्ला मेन रोड में रविवार रात आठ बजे के करीब लगी. खबर पाकर दमकल के 10 इंजनों को मौके पर भेजा गया. लोगों का कहना था कि रात को बारिश होने के बावजूद कारखाने के अंदर से काफी धुआं निकलते देख अंदर आग लगने का पता चला.
मौके पर पहुंचीं दमकल की 10 गाड़ियां :
इस बीच, खबर पाकर दमकल के 10 इं‍जनों के साथ दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुट गये. कोलकाता पुलिस के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य भी वहां पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश शुरू कर दिये. कारखाने के अंदर भारी मात्रा में केमिकल मौजूद होने के कारण कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया.
आसपास के लोगों ने भी घरों से पानी डालकर आग फैलने से रोकने की कोशिश शुरू कर दी. खबर पाकर बेहला थाने की पुलिस वहां पहुंची और कारखाने के आसपास के घरों से लोगों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले गयी.
तीन घंटे बाद काबू में आयी आग :
दमकलकर्मियों ने बताया कि घटना के समय बारिश होने के बावजूद आग की लपटें थमने का नाम नहीं ले रही थीं, लेकिन फैक्टरी को चारों तरफ से घेरकर पानी डालने के बाद आग की लपटें कुछ हद तक शांत हुईं. तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को सफलता प्राप्त हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola