पुलवामा हमला : शहीद जवानों के परिजनों को ममता देंगी पांच-पांच लाख रुपये और सरकारी नौकरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2019 9:28 PM

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए बंगाल के जवानों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है. उल्लेखनीय […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए बंगाल के जवानों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है. उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गये थे, इनमें से दो जवान बाब्लू सांतरा व सुदीप विश्वास बंगाल से हैं.

बबलू सांतरा, हावड़ा जिले में बाउरिया के चक्काशीपाड़ा के रहनेवाले थे, जबकि सुदीप विश्वास का परिवार नदिया जिले हांसपुकुरिया में रहता है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद जवान के परिवार को जो कुछ भी दिया जा रहा है, यह उन शहीदों के बलिदान के सामने कुछ भी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola