ePaper

हुगली : सड़क हादसे में घायल हुए माध्यमिक के चार परीक्षार्थियों ने दी अस्पताल से परीक्षा

Updated at : 14 Feb 2019 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
हुगली : सड़क हादसे में घायल हुए माध्यमिक के चार परीक्षार्थियों ने दी अस्पताल से परीक्षा

हुगली : एक सड़क हादसे में चार माध्यमिक परीक्षार्थी घायल हो गये. उन्हें चुचुड़ा इमामबाड़ा हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है. घटना पोलबा थाना अंतर्गत सुगंधा मोड़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर घटी. हालांकि उन छात्रों ने अस्पताल से ही परीक्षा दी. उनके नाम असीम रजा, शोबरात मियां, मिस्ताउल हक तथा नवाब हसन हैं. जानकारी […]

विज्ञापन

हुगली : एक सड़क हादसे में चार माध्यमिक परीक्षार्थी घायल हो गये. उन्हें चुचुड़ा इमामबाड़ा हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है. घटना पोलबा थाना अंतर्गत सुगंधा मोड़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर घटी. हालांकि उन छात्रों ने अस्पताल से ही परीक्षा दी. उनके नाम असीम रजा, शोबरात मियां, मिस्ताउल हक तथा नवाब हसन हैं.

जानकारी मिलते ही चापदानी नगरपालिका के चेयरमैन सुरेश मिश्रा ने चेयरमैन इन काउंसिल विक्रम गुप्ता, समाजसेवी सूरज गुप्ता तथा अन्य पार्षदों को अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार, चापदानी के अदबी सोसाइटी के कुछ छात्र एक टाटा सूमो से मोगरा थाना क्षेत्र के बांसबेड़िया के एचएम हाइ मदरसा में परीक्षा देने जा रहे थे.

इसी दौरान दिल्ली रोड के सुगंधा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक के साथ सूमो की टक्कर हो गयी और सूमो में सवार छात्र सभी घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल कर लिया गया. बाकी को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola