कोलकाता : डिजिटलीकरण से पुस्तकों को मिल रहा और अधिक बढ़ावा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 5:32 AM
कोलकाता : महानगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के अंतिम दिन सोमवार को पब्लिशर्स की डिजिटलाइजेशन की शिकायतों को गौर करते हुए एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा के अध्यक्ष व महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, कोलकाता के केंद्रीय प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि किताबों का महत्व हमेशा रहेगा. डिजिटल युग किताबों के […]
कोलकाता : महानगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के अंतिम दिन सोमवार को पब्लिशर्स की डिजिटलाइजेशन की शिकायतों को गौर करते हुए एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. परिचर्चा के अध्यक्ष व महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, कोलकाता के केंद्रीय प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि किताबों का महत्व हमेशा रहेगा. डिजिटल युग किताबों के महत्व को कम नहीं कर रहा, बल्कि बढ़ा ही रहा है.
महाराजा शिरीष चंद्र कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष कार्तिक चौधरी ने डिजिटलीकरण पर कहा कि शोध के क्षेत्र में इससे महत्वपूर्ण कार्य हो रहा, जिससे शोध कॉपी नहीं हो रही. शोधार्थी अजय कुमार सिंह ने कहा कि इंटरनेट के आने से लेखकों व पब्लिशर्स को अंतरराष्ट्रीय पाठक मिलते हैं. इंटरनेट के आने से किताबों की प्रासंगिकता बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










