कोलकाता : ममता ने चंद्रबाबू के अनशन का किया समर्थन

Updated at : 12 Feb 2019 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  ममता ने चंद्रबाबू के अनशन का किया समर्थन

कोलकाता : नयी दिल्ली में सोमवार को एक दिवसीय अनशन पर बैठे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को लगातार विपक्षी नेताओं का समर्थन मिल रहा है. एक तरफ जहां राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला जैसे नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर नायडू को अपना समर्थन दिया, वहीं कई अन्य विपक्षी नेता भी उनके समर्थन […]

विज्ञापन

कोलकाता : नयी दिल्ली में सोमवार को एक दिवसीय अनशन पर बैठे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को लगातार विपक्षी नेताओं का समर्थन मिल रहा है. एक तरफ जहां राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला जैसे नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर नायडू को अपना समर्थन दिया, वहीं कई अन्य विपक्षी नेता भी उनके समर्थन में सामने आये हैं.

इसी कड़ी में, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी नायडू को अपना समर्थन दिया है और कहा है कि मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई में विपक्ष एक साथ खड़ा है. केंद्र से राज्य को विशेष दर्जा देने और 2014 में इसके विभाजन से पहले किए सभी वादों को पूरा करने की मांग को लेकर नायडू नयी दिल्ली के आंध्र प्रदेश भवन में धरने पर बैठे हैं.

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘हमारी पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने चंद्रबाबू के अनशन को समर्थन दिया है. उन्होंने हमारी पार्टी के नेता डेरेक ओ’ ब्रायन से अनशन स्थल पर जाकर नायडू से मिलने और एकजुटता प्रदर्शित करने को कहा है. मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई में विपक्ष एक साथ खड़ा है.’ उन्होंने बताया कि डेरेक ओ ब्रायन नई दिल्ली में नायडू से मिलने पहुंचेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola