सारधा चिटफंड मामले की सीबीआइ जांच : राजीव कुमार और कुणाल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2019 1:35 AM
कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से रविवार को दूसरे दिन सुबह 10.20 बजे से तीन चरणों में पूछताछ की गयी. शाम 6.40 बजे तीसरे चरण में उनका सामना तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित पूर्व सांसद कुणाल घोष से कराया गया. दोनों को एक कमरे में आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गयी. […]
कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से रविवार को दूसरे दिन सुबह 10.20 बजे से तीन चरणों में पूछताछ की गयी. शाम 6.40 बजे तीसरे चरण में उनका सामना तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित पूर्व सांसद कुणाल घोष से कराया गया. दोनों को एक कमरे में आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गयी.
सीबीआइ सूत्रों का कहना है कि शुरूआत में सारधा मामले की जांच के लिए गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के प्रमुख होने के कारण राजीव कुमार से कई सवाल पूछे गये. कई सबूत गायब हैं. वह कहां है. उन सबूतों व कागजातों के साथ क्या हुआ, इस बारे में रविवार को पूछताछ हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










