कोलकाता : न्यूटाउन के बाजार में भीषण आग एक की मौत, 40 दुकानें हुईं खाक

Updated at : 08 Feb 2019 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता  : न्यूटाउन के बाजार में भीषण आग एक की मौत, 40 दुकानें हुईं खाक

कोलकाता : न्यूटाउन एक्शन एरिया तीन स्थित शापूर्जी मार्केट के पास अस्थायी बाजार में गुरुवार तड़के अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत से दमकलकर्मियों ने आग बुझायी, हालांकि आग से 40 से ज्यादा दुकानें जलकर पूरी तरह से […]

विज्ञापन

कोलकाता : न्यूटाउन एक्शन एरिया तीन स्थित शापूर्जी मार्केट के पास अस्थायी बाजार में गुरुवार तड़के अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत से दमकलकर्मियों ने आग बुझायी, हालांकि आग से 40 से ज्यादा दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गयी.

एक दमकल कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों में इंसान अली मोल्ला (35) नाम के एक दुकानदार की अस्पताल में मौत हो गयी. दमकल कर्मी समेत दो लोगों का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है.

क्या है पूरी घटना
शापूर्जी मार्केट के विपरीत झुग्गी झोपड़ी का एक अस्थायी बाजार है. जिसमें करीब 150 अस्थायी दुकानें लगती है‍ं. तड़के एक दुकान में लगी आग जल्द फैल गयी. आग ने पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के वक्त कुछ लोग वहां सो रहे थे. इंसान अली आग की घटना के बाद अपनी दुकान से सामान निकालने गया था, इसी दौरान वह झुलस गया और अस्पताल में उसकी सांसें थम गयी.
दमकलकर्मियों को परेशानी
घटनास्थल काफी संकरा होने के कारण दमकलकर्मियों को दिक्कतें आयीं. जिन दुकानों में आग लगी थी, उसमें प्लास्टिक के सामान, कपड़े और अन्य ज्वलनशील चीजें मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गयी. घटना के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुब्बार भर गया था.
कई दुकानों में सो रहे लोगों के धुएं की वजह से दम घुटने लगे थे. इधर, देर रात तक दुकान खुली रहने के कारण कई लोग वहीं सो जाते है. आग लगने के बाद उन लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
15 सिलिंडरों में विस्फोट, तेजी से फैली आग
दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि एक-एक कर बाजार में आग लगने के बाद 15 गैस सिलिंडर विस्फोट हुए हैं, जिस कारण से आग और तेजी से फैलती चली गयी. आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक चाय की दुकान में पहले आग लगी और उसके बाद ही पास के दुकानों में फैल गयी.
एक गैरेज की 20 बाइक जलकर खाक
आग की घटना में बाजार में स्थित साग-सब्जी, छोटे-छोटे ढाबा, पोल्ट्री फार्म, मछली की दुकानों को मिलाकर कुल 40 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गयी हैं. साथ ही पास में ही एक गैरेज भी जलकर खाक हो गयी, जिसमें मरम्मत के लिए रखीं 20 बाइकें भी जल गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola