हल्दिया : भाजपा पर बरसे शुभेंदु, कहा : हमलावरों को क्या रसगुल्ला देंगे

हल्दिया : राज्य के परिवहन व पर्यावरण मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कितृणमूल कांग्र्रेस पर हमला होता है, तो क्या भाजपा को रसगुल्ला खिलाया जायेगा? गौरतलब है कि कांथी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सभा से लौटते हुए भाजपा समर्थकों की कई बसों पर हमला किये जाने का आरोप है. इधर, दूरमुठ इलाके में […]
हल्दिया : राज्य के परिवहन व पर्यावरण मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कितृणमूल कांग्र्रेस पर हमला होता है, तो क्या भाजपा को रसगुल्ला खिलाया जायेगा? गौरतलब है कि कांथी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सभा से लौटते हुए भाजपा समर्थकों की कई बसों पर हमला किये जाने का आरोप है. इधर, दूरमुठ इलाके में तृणमूल के एक पार्टी कार्यालय में आग लगायी गयी और एक तृणमूल कार्यकर्ता की एक बाइक को जलाने का आरोप भाजपा समर्थकों पर लगा है.
इस संबंध में श्री अधिकारी से जब पूछा गया, तो उनका कहना था कि तृणमूल पर हमला होने से भाजपा को रसगुल्ला नहीं दिया जा सकता. हालांकि जब उन्हें खबर मिली, तो उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क किया कि कोई कानून को अपने हाथों में न लें. इसके बदले थाने में शिकायत दर्ज करायी जाये. तृणमूल राजनीतिक तौर पर मुकाबला करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




