कोलकाता : मोबाइल स्टॉल से मछलियों की डिश बेचेगा मत्स्य विभाग

Published at :30 Jan 2019 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :   मोबाइल स्टॉल से मछलियों की डिश बेचेगा मत्स्य विभाग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल का सबसे पसंदीदा भोजन है मछली, इसलिए महानगर वासियों को विभिन्न तरह की मछलियों का स्वाद चखाने के लिए मत्स्य विभाग ने मोबाइल स्टॉल लगाने की योजना बनायी है. राज्य मत्स्य पालन विभाग ने मछलियों के व्यंजन बेचने के लिए स्टॉल स्थापित करने का फैसला किया है. मत्स्य विभाग के एक […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल का सबसे पसंदीदा भोजन है मछली, इसलिए महानगर वासियों को विभिन्न तरह की मछलियों का स्वाद चखाने के लिए मत्स्य विभाग ने मोबाइल स्टॉल लगाने की योजना बनायी है. राज्य मत्स्य पालन विभाग ने मछलियों के व्यंजन बेचने के लिए स्टॉल स्थापित करने का फैसला किया है.

मत्स्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनुसार बेनफिश की सफलता को देखते हुए राज्य मत्स्य विकास निगम (एसएफडीसी) कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में पकाये हुए मछली उत्पादों को बेचने के लिए मोबाइल स्टॉल स्थापित करेगा. फिलहाल ये मोबाइल स्टॉल 30 स्थानों पर लगाये जायेंगे. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एसएफडीसी के पास 17 वैन हैं, जिनमें फ्रीजर होते हैं. इनका उपयोग शहर और आसपास स्टाॅलों में कच्ची मछलियों के परिवहन के लिए किया जाता है.

पके हुए मछली उत्पादों को बेचने के लिए उसी वैन का उपयोग करने का निर्णय लिया गया है. हालांकि उस वैन से फ्रीजर‌ हटा दिया जायेगा. इसकी तैयारियां पूरी हो गयी हैं और फरवरी के पहले सप्ताह से ही महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे मोबाइल स्टॉल मिल जायेंगे, जहां राज्य मत्स्य विभाग की ओर से मछलियों के विभिन्न डिश परोसे जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola