कोलकाता : बंगाल कांग्रेस माकपा से गठबंधन पर दुविधा में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2019 4:05 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और माकपा में भतभेद दिख रहा है. पश्चिम बंगाल कांग्रेस इस दुविधा में है कि वह लोकसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़े या राज्य में माकपा के साथ गठबंधन करे. पार्टी के कुछ नेता माकपा के साथ अनौपचारिक तरीके से सीटें साझा कर चुनाव […]
विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और माकपा में भतभेद दिख रहा है. पश्चिम बंगाल कांग्रेस इस दुविधा में है कि वह लोकसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़े या राज्य में माकपा के साथ गठबंधन करे.
पार्टी के कुछ नेता माकपा के साथ अनौपचारिक तरीके से सीटें साझा कर चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं, जबकि कुछ अन्य अकेले दम पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. कांग्रेस के समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी का एक धड़ा माकपा के साथ सीटें साझा करने के पक्ष में है और यह बहुमत में है.
हालांकि, एक धड़ा अकेले दम पर चुनाव लड़ना चाहता है. उन्होंने बताया कि रणनीति तय करने के लिए इस महीने राज्य के पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई जायेगी और उनके फैसले से आलाकमान को अवगत कराया जायेगा.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे. पश्चिम बंगाल में कभी सबसे मजबूत रहे माकपा-नीत वाम मोर्चा अपना बड़ा आधार तृणमूल कांग्रेस के हाथों गंवा चुका है, लेकिन अभी भी राज्य में उसके संगठन का ढांचा मौजूद है.
राज्य में लोकसभा की 42 सीटें हैं और कांग्रेस कम से कम 18-20 पर अपने उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है. फिलहाल, पार्टी के पास सिर्फ चार सीटें हैं. इधर, कांग्रेस और माकपा दोनों के ही दलों के नेतृत्व को भरोसा है कि इस महीने राहुल गांधी और माकपा महासचिव सीता राम येचुरी की मुलाकात के दौरान कुछ हल निकलेगा.
अंतिम फैसला राज्य इकाई पर छोड़ा
कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने को कहा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अंतिम फैसला राज्य इकाई पर छोड़ा है. इस पर बंगाल इकाई का फैसला आने के बाद ही वह अंतिम निर्णय लेंगे, लेकिन हमने अभी तक अपना फैसला उन्हें नहीं बताया कि हम राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ना चाहते हैं या वाम दलों के साथ मिलकर.
राज्य में किस पार्टी के कितने सांसद
पार्टी सांसद
टीएमसी 34
कांग्रेस 04
माकपा 02
भाजपा 02
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




