ePaper

बंगाल में भाजपा को ‘संजीवनी’ देने आयेंगे पीएम मोदी

Updated at : 01 Jan 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में भाजपा को ‘संजीवनी’ देने आयेंगे पीएम मोदी

राज्य में जनवरी और फरवरी में पीएम मोदी की हो सकती हैं बड़ी रैलियां पश्चिम बंगाल हमारी प्राथमिकताओं वाला राज्य है : विजयवर्गीय कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी वक्त में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पीएम मोदी अब खुद राज्य में बड़े अभियानों की कमान संभालने […]

विज्ञापन
राज्य में जनवरी और फरवरी में पीएम मोदी की हो सकती हैं बड़ी रैलियां
पश्चिम बंगाल हमारी प्राथमिकताओं वाला राज्य है : विजयवर्गीय
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी वक्त में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पीएम मोदी अब खुद राज्य में बड़े अभियानों की कमान संभालने जा रहे हैं. भाजपा नेताओं ने जनवरी और फरवरी में पीएम मोदी की कई रैलियों को पश्चिम बंगाल में आयोजित कराने का निर्णय किया है और इसके लिए पार्टी ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
पश्चिम बंगाल में तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक अपनी ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ ना निकाल पाने वाली बीजेपी अब यहां पीएम मोदी की कई रैलियों को आयोजित कराने की तैयारी कर रही है. राज्य में विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू होने से पहले खुद पीएम मोदी भी प्रादेशिक कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने यहां कई रैलियों को संबोधित करने की योजना पर काम कर रहे हैं.वहीं, भाजपा के संगठन स्तर पर भी पीएम की रैलियों को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं.
बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल के उच्च न्यायालय ने बीजेपी द्वारा हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर आगामी 4 जनवरी को सुनवाई होगी. भाजपा की तीन चरणों में प्रस्तावित ‘रथ यात्रा’ प्रदेश के सभी 42 लोकसभा सीटों से गुजरेगी. इसे ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ का भी नाम दिया गया है. वहीं, कानूनी दांवपेच के बीच भाजपा अब पीएम मोदी को भी पश्चिम बंगाल के रण में उतारने की तैयारी कर रही है.
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा,’हम पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैली आयोजित कराने की योजना पर काम कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल हमारी प्राथमिकताओं वाला राज्य है. फिलहाल प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, जनवरी और फरवरी में पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में प्रधानमंत्री की रैलियां आयोजित करने की दिशा में काम किया जा रहा है.’
केंद्रीय नेतृत्व के साथ रणनीति बनाने में जुटे नेता
कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि भाजपा प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही है और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में पूरी मजबूती से पार्टी का पक्ष रखा जाएगा. बताया जा रहा है कि पीएम की प्रस्तावित रैलियों से पहले पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने रविवार को पश्चिम बंगाल के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की है.
महासचिव भूपेंद्र यादव के साथ हुई इम मुलाकातों के दौरान पश्चिम बंगाल के भाजपा नेताओं ने संगठन से जुड़े कई मुद्दों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बातचीत की है. इस बारे में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा का कहना है कि अदालत से अनुमति मिलने के बाद बीजेपी लोकतंत्र बचाओ यात्रा का भी भव्य स्तर पर आयोजन करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola