कोलकाता : मोहन भागवत का बंगाल दौरा आज से, सिलीगुड़ी और कोलकाता में करेंगे बैठक

कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत का चार दिवसीय बंगाल दौरे पर सोमवार से शुरू हो रहा है. चार दिवसीय दौरे के दौरान श्री भागवत दो दिनों तक उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में तथा दो दिनों तक कोलकाता में प्रवेश करेंगे. प्रवास के दौरान श्री भागवत सांगठनिक बैठक के साथ-साथ समाज […]
कोलकाता : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत का चार दिवसीय बंगाल दौरे पर सोमवार से शुरू हो रहा है. चार दिवसीय दौरे के दौरान श्री भागवत दो दिनों तक उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में तथा दो दिनों तक कोलकाता में प्रवेश करेंगे.
प्रवास के दौरान श्री भागवत सांगठनिक बैठक के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों के साथ मुलाकात करेंगे. लोकसभा चुनाव व भाजपा का बंगाल में रथयात्रा के लेकर तृणमूल कांग्रेस से मचे घमासान के बीच श्री भागवत का बंगाल दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
पश्चिम बंगाल में आरएसएस के प्रवक्ता डॉ जिष्णु बसु ने कहा कि सरसंघचालक का बंगाल दौरान पूर्व निर्धारित है. इनका न तो भाजपा की रथयात्रा से कोई संबंध है और न ही अन्य किसी मसले से संबंध है.
इस दौरा का निर्धारण छह माह पहले हुआ था. उन्होंने कहा कि श्री भागवत के बंगाल दौरे के दौरान सांगठनिक बैठक सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
यह पूछे जाने पर क्या बैठक में राम मंदिर निर्माण का भी मुद्दा भी उठेगा. डॉ बसु ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण समाज की मांग है और संविधान के तीन स्तंभ राजनीति, प्रशासन तथा न्यायपालिका का सम्मान करते हुए राम मंदिर का निर्माण होगा.
उन्होंने कहा कि उन लोगों को पूर्ण विश्वास है कि राम मंदिर का निर्माण होगा. राम मंदिर का निर्माण केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं है, बल्कि इस मंदिर के निर्माण के माध्यम से जनता में जागरूकता पैदा करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




